15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 7 नगरीय निकायों के लिए 4.8 करोड़ रुपए मंजूर

शेयर करें

रायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के आठ नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपए और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।  

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नारायणपुर नगर पालिका के लिए एक करोड़ 17 लाख चार हजार रुपए, सरगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख रुपए, किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए 18 लाख रुपए, खोंगापानी नगर पंचायत के लिए 93 लाख 35 हजार रुपए, छुरा नगर पंचायत के लिए 18 लाख 98 हजार रुपए, सिमगा नगर पंचायत के लिए 53 लाख 97 हजार रुपए और सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 63 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply