शादी के 20वे वर्षगांठ में न्योता भोजन का पूर्ण भव्य आयोजन गिरहोला में

शेयर करें

धमधा // शा. प्रा. एवम् पूर्व माध्यमिक शाला गिरहोला में अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष में पूर्ण न्योता भोजन का आयोजन अनिल टंडन पिता स्व. भोला टंडन ग्राम गिरहोला के द्वारा कराया गया। न्योता भोजन में धमधा विकास खंड शिक्षाधिकारी धर्मलाल डहरिया जी के साथ बीआरसी महावीर वर्मा भी पधारे जिनका शॉल और श्री फल देकर सम्मान किया गया।

इस न्योता भोज कार्यक्रम में ग्राम गिरहोला के कुंजलाल बंजारे, उमेश बंजारे,तिलक दास वैष्णव उपस्थित रहे मोती लाल टंडन तथा कक्षा 8वी के बच्चों का विदाई समारोह का कार्यक्रम हुआ जिसमे उपसरपंच जावेंद्र बंजारे, शाला समिति के सदस्य गण,पूर्व माध्य. शाला के प्रधान पाठक श्रीमती संगीता चौधरी, संकुल समन्वयक राहुल वासनिक, संकुल सेमरिया के संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,प्राथमिक के प्रधान पाठक भुवनेश्वर प्रसाद साहू मिडिल स्कूल के शिक्षक साकेत कुमार सोनी, श्रीमती दामेश्वरी ध्रुवे, श्रीमती सोफिया जोसेफ, श्रीमती चंद्रिका सहारे, श्रीमती रामहीन उइके और प्राथमिक शाला के शिक्षक ओमप्रकाश टिकरिहा, श्रीमती शकुंतला कुजूर, धनलक्ष्मी सूर्यवंशी स्वीपर श्रीमती हेमिन बाई का सहयोग रहा।

अनिल टंडन द्वारा कराए गए इस न्योता भोज का उद्देश्य सामाजिक सदभाव बढ़ाने के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना था |

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply