एसडीएम और तहसीलदार आवेदक बनकर पहुंचे लोक सेवा केंद्र 

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा लोक सेवा केंद्रों की आकस्मिक जांच किए जाने के निर्देशानुसार आज दुर्ग एसडीएम मुकेश रावटे और तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता नें अलग अलग स्थानों में संचालित लोक सेवा केंद्रों की आकस्मिक जांच की। एसडीएम मुकेश रावटे ने सुपेला स्थित लोक सेवा केंद्र और तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने तहसील ऑफिस दुर्ग स्थित लोक सेवा केंद्र की जांच की।

तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने तहसील कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र में अपनी पहचान छुपाकर आवेदक बनकर निवासी प्रमाण पत्र बनाने आवेदन पेश किया और उसमें लगने वाले दस्तावेजों और लगने वाले शुल्क के संबंध में पूछताछ किया। संचालक कौशिल्या और राकेश यादव ने निवास, जाती, इनकम सेटिफिकेट में लगने वाले दस्तावेजों के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी। निर्धारित शुल्क के बारे में भी जानकारी उनके द्वारा दी गई।

लोक सेवा केंद्र संचालक, दुर्ग एसडीएम मुकेश रावटे और तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को नहीं पहचान पाए। जांच में लोक सेवा केंद्र में सेवाओं की सूची और निर्धारित शुल्क की जानकारी प्रदर्शित होना पाया गया। एसडीएम और तहसीलदार ने लोक सेवा केंद्र संचालकों को केंद्र में आने वाले आवेदकों से अच्छा व्यवहार रखने और आवश्यक दस्तावेज ही लगवाने हिदायत दी। अनावश्यक रूप से अनुपयोगी दस्तावेज न लगवाने की सलाह दी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply