प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना का करेंगे लोकार्पण समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

शेयर करें

रायपुर // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को सुबह 8 बजे रेल मंत्रालय अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की लगभग 5900 से अधिक रेलवे बुनियादी ढ़ांचा परियोजना की आधारशिला रखेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम से लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से लोग जुड़ेंगे।

रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल एवं भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ ओएसओपी योजना का लोकार्पण करेंगे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply