भारतीय मजदूर संघ बेमेतरा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ का किया सम्मान।

शेयर करें

बेमेतरा // सरस्वती शिशु मंदिर सिघोरी बेमेतरा मे भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई बेमेतरा ने नारी शक्ति महिलाओ का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया सम्मान। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सुश्री नीतू कोठारी पार्षद वार्ड न. 11, विशिष्ट अतिथि श्रीमती लता दीक्षित, प्रमिला देवांगन,अध्यक्षता श्रीमती सती सेन रहे।

भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन संगठन है जो मजदूरों क़ो उनके हक अधिकार क़ो दिलाने मे कार्यरत है, साथ ही मजदूरों क़ो राष्ट्र हित देश की भावना बने रहे इस पर हमेशा काम कर रही है लता दीक्षित ने अपनी उदबोधन मे कही। मुख्य अतिथि नीतू कोठारी ने भी महिलाओ क़ो संगठित होकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही आज महिलाये सभी क्षेत्रो मे प्रगति कर रही है चाहे अंतरिक्ष मे पहुंचने वाली कल्पना चावला क्यों न हो, भारत की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू भी महिला ही है अर्थात सभी क्षेत्रो मे महिला आगे आई है और यह सब आगे बढ़ाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है जिससे महिलाओ का सम्मान बढ़ा है।

भारतीय मजदूर संघ प्रांतीय संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्रा ने अपनी सम्बोधन मे आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है साथ ही आगामी 2029 लोकसभा निर्वाचन मे महिलाओ क़ो तैतिस प्रतिशत आरक्षण देने की बात क़ो कही वही आज पश्चिम बंगाल मे संदेशखाली घटना पर दोषियों पर ठोस कार्यवाही करने की मांग कही, सभा क़ो प्रमिला शर्मा, प्रमिला देवांगन ने भी सम्बोधन किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संतोष जांगड़े ने किया, आभार व्यक्त राज्य कर्मचारी संघ प्रांतीय संगठन मंत्री ने अपने उदबोधन के साथ समापन की घोषणा किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संतोष कोशले, पुना राम साहू, अजय साहू, नेमा भारती,सुखसागर गायकवाड, आरती कोशले भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply