मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से स्व.साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि श्री साधराम की निर्मम हत्या से हम भी समान रूप से आहत है। उन्होंने कहा कि हमने साधराम के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एनआईए को सौंप दी है। एनआईए की सूक्ष्म जांच से आरोपी बच नहीं सकते और आपको न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है और यहां के माहौल को अशांत करने वाले किसी भी तत्व  से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय साधराम यादव की पत्नी श्रीमती प्रमिला से कहा कि आपके परिवार के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। उन्होंने परिवार के एक सदस्य की शासकीय नौकरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आप जैसा न्याय चाहते है, हम शासन स्तर पर उस दिशा में पहल करेंगे और आपके परिवार का हर संभव सहयोग किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम यादव की हत्या की एनआईए से जांच कराने की पिछले दिनों घोषणा की थी, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा था कि श्री साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या की जितनी भी निंदा की जाये कम है। मामला कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर की है, जहां 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

इस दौरान स्वर्गीय साधराम यादव के पुत्र योगेश्वर, जलेश्वर, भाई शिधराम यादव, कजेलाल यादव, पंचराम यादव, अघान लाल, राजू यादव, श्रीमती सुकरिया यादव, गोलू यादव उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास…

    और पढ़ें
    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply