आबकारी विभाग द्वारा जप्त की गई मध्यप्रदेश निर्मित शराब

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अमला द्वारा 21 फरवरी 2024 को प्रातः गश्त के दौरान वृत्त- भिलाई 03 के अन्तर्गत ग्राम धनोरा में अवैध रूप से शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी संतोष गिरी, साकिन – ग्राम धनोरा, जिला- दुर्ग (छ.ग.) के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा कुल 83 नग गोवा व्हिस्की पाव, कुल मात्रा 14.94 बल्क लीटर (बाजार मूल्य 9130 रूपये) जप्त किया गाया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण में मुख्य आरक्षक फागू राम टण्डन, आरक्षक देव प्रसाद पटेल, वाहन चालक दुर्गा साहू एवं दुर्गेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply