मुख्यमंत्री श्री साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री रामलला से जुड़े दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रामलला दर्शन योजना के तहत रामभक्तों की टीम की रायपुर से रवानगी के समय मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभियान के संयोजक विधायक श्री धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने  मुख्यमंत्री को आगामी 6 मार्च को अयोध्या दर्शन के लिए अंबिकापुर से ट्रेन रवाना होने की जानकारी दी और उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के 13 सौ से अधिक राम भक्त प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित सदस्य डॉ ललित मखीजा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामलखन पैंकरा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply