अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय

शेयर करें

रायपुर // अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर के आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे हैं

आर्ष गुरुकुल आश्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी की 200 वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन आए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है की आज मुझे इस कार्यक्रम में आने का अवसर मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की 1999 मैं पहली बार सांसद बना था। तब से मुझे आर्य समाज के कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में लोगो के उत्थान के लिए आर्य समाज बेहतर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की इसी तरह से इन क्षेत्रों की सेवा आर्य समाज द्वारा होती रहे

मुख्यमंत्री ने कहा की 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाते है और इसी दिन छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपए की राशि धान के बोनस के रूप में वितरित की गई
 
समर्थन मूल्य पर किसानों से 130 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य था, जो तय लक्ष्य से ज्यादा हो चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। लोगों का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ।

बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों को  रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार अपने खर्च पर प्रदेश के लोगो को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ…

    और पढ़ें
    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिक्त सीटों पर 25 प्रतिशत से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी से होगा चयन रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply