मुख्यमंत्री करेंगे 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

शेयर करें

रायपुर // विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे। कोरिया जिले में जिला प्रशासन द्वारा 01 व 02 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया है। विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर लगभग 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें लगभग 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।  

झुमका जल महोत्सव में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसी प्रकार झुमका जल महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत श्रीमती लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा श्रीमती लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच श्रीमती बाबी अगरिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। झुमका जल महोत्सव का समापन 2 फरवरी को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में होगा।  

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश
    • July 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष…

    और पढ़ें
    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *