मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम और डीआरएम रायपुर ने की सौजन्य भेंट

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  आज शाम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम आलोक कुमार और मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार ने पहुना में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं की कार्यप्रगति के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में जारी रेल परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओ का तेजी से विकास और विस्तार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में  जितनी भी रेल परियोजनाएं चल रही हैं, वो भी प्राथमिकता के साथ तेजी से पूर्ण की जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद और बसवराजू एस उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *