मनीष पाण्डेय ने नवमतदाता युवाओं से भेंट कर सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से उनका ऑनलाइन पंजीयन कराया।

शेयर करें

भिलाई // प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय अपने तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवमतदाता युवाओं से भेंट की एवं 25 जनवरी को आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से उनका ऑनलाइन पंजीयन कराया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर के तीन मंडलों में एवं कालेज छात्रों से संवाद कर उन्हें आमंत्रित किया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 जनवरी को एक साथ देश के 5000 स्थानों पर नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत भाजयुमो द्वारा मुझे बिलासपुर का विस्तारक नियुक्त किया गया है, जिसके तहत आज बिलासपुर के पूर्व, पश्चिम एवं मध्य मंडल में नवमतदाताओं से भेंटकर उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया एवं सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से सभी का ऑनलाइन पंजीयन कराया। उन्होंने एसबीटी कालेज का भी भ्रमण किया और छात्रों से भेंटकर उन्हें संवाद किया।

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *