मुख्यमंत्री श्री साय सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह में हुए शामिल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *