मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़़ू लगाकर की साफ-सफाई

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले प्रभु श्री राम के दर्शन किये और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के बाद चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर श्री राम मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। मैं प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूं की वे भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी वह दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ केे कण-कण और जन-जन में बसे हुए हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। श्री राम ने दंडकारण्य को अपनी चरण रज से पवित्र किया। मॉ शबरी के बेरो की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। हमारे राज्य से रामलला के भोग के लिए सुगंधित चावल, फल सब्जियां इत्यादि भेजे गए हैं। राम भक्तों की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों की टीम भी आयोध्या गई हुई है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग अपने घरों को फूलों से सजाएं और दीप प्रज्जवलित करें।

स्वच्छता अभियान के अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल,  आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती…

    और पढ़ें
    दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में  शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply