मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव और स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौजूद थे।
    
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय जिस तरह से आप लोगों के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है वह प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के राज्यपाल इसके मुख्य संरक्षक,  मुख्यमंत्री संरक्षक एवं शिक्षा मंत्री राज्य अध्यक्ष  होते हैं ।
          
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्लेटिनियम जुबली वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी  छत्तीसगढ़ में किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।  इस अवसर पर पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त स्वामी, राज्य सचिव कैलाश सोनी, सरिता पाण्डे, विकास तिवारी एवं दिलीप पटेल उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती…

    और पढ़ें
    दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में  शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply