लोकसभा चुनाव की तैयारी, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों का किया अवलोकन

शेयर करें

दुर्ग // आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ आज विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी केन्द्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र मानस भवन दुर्ग, पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग और साईंस कालेज दुर्ग तथा मतदान सामग्री वापसी केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग में पूर्व की व्यवस्था से अवगत हुई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर बी.के. दुबे ने बताया कि मानस भवन दुर्ग से विधानसभा पाटन, दुर्ग शहर, साजा एवं बेमेतरा (आंशिक) के लिए, पालिटेक्निक कॉलेज से दुर्ग ग्रामीण एवं अहिवारा तथा साईंस कालेज दुर्ग से भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों के सामग्री वितरित की गई थी। उन्होंने बताया कि ई.वी.एम. कोे द्वितीय रेण्डमाईजेशन पश्चात् मतदान सामग्रियों के साथ वितरण केन्द्रों में सुरक्षित रखा गया था। मतदान सामग्रियों की वापसी शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में की गई।

यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना तक ई.वी.एम. सुरक्षित रखा गया था। उन्होंने वाहन पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा की पुख्ता प्रबंध के संबंध में भी अवगत कराया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल रविशंकर स्टेडियम का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को विगत वर्षों की भांति व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर ए.डी.एम. अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे, एस.डी.एम. दुर्ग मुकेश रावटे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *