मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के संतों ने की सौजन्य भेंट

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां पहुना में छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब के नेतृत्व में 20 से अधिक संतों ने सौजन्य मुलाकात की। संतों के प्रतिनिधि मंडल ने पूरे प्रदेश के 140 कबीर आश्रमों के संतों तथा प्रदेश के कबीर पंथ के अनुयायियों की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

संतों के प्रतिनिधि मंडल में संत घनश्याम साहेब मंदरौद, संत बलवान साहेब, संत पुराण साहेब, संत क्षेमेंद्र साहेब, संत पुनीत साहेब, संत हेमेंद्र साहेब, संत गुरुपालन साहेब, संत घनश्याम साहेब गुल्लू, संत शोधकर साहेब, संत चिरंजीव साहेब, संत रतन साहेब, संत तुलसी साहेब, भागवत दास, साध्वी भागबती साहेब, साध्वी सीमा, साध्वीसुप्रिया, साध्वी संतोषी आदि शामिल थीं।

  • Related Posts

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • July 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता है, तब वह केवल एक योजना नहीं बल्कि किसी परिवार के जीवन में परिवर्तन की नई…

    और पढ़ें
    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • July 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप प्रशासनिक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से सुशासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *