भारतीय सेना में अग्निवीर की होगी भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार बनाकर रखें अपना यूजर आईडी

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती की अधिसूचना फरवरी 2024 के मध्य जारी होने की आशा है। भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन भारतीय सेना की वेबसाइट ( www.joinindianarmy.nic.in ) पर उपलब्ध होगी। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना यूजर आईडी प्रोफाईल और पासवर्ड भारतीय सेना की साईट ( www.joinindianarmy.nic.in ) पर बनाकर तैयार रखें ताकि ऑनलाईन पंजीकरण के समय अपना पंजीकरण करने में ज्यादा समय ना लगे। 

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार किसी भी स्पटीकरण एवं सहायता के मामले में उम्मीदवार शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अवगत कराया गया है कि भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खरीफ – 2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान संभावित अल्प वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग तथा…

    और पढ़ें
    बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली के निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *