मुख्यमंत्री 6 जनवरी को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जनवरी को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.40 बजे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ से कार द्वारा रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट पहुंचेंगे और वहां से 10.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर  संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे दुर्ग में ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम परसवानी से रात्रि 8 बजे कार द्वारा रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ लौट आएंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती…

    और पढ़ें
    दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में  शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply