दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के स्वागत के लिए हर कोई अलग-अलग रूप से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश में उत्साह है और भक्त इस शुभ दिन पर राम लला की भक्ति में मगन हैं। श्री मोदी ने भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी का भजन भी साझा किया।
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा :
“अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर संपूर्ण देश राममय है।” राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए विभिन्न प्रकार से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनें..








