उप मुख्यमंत्री अरुण साव से अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री की महती जवाबदारी मिलने पर श्री साव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल ने श्री साव को दिव्यांग कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधि मंडल ने बेलतरा के नवनिर्वाचित विधायक सुशांत शुक्ला से भी भेंटकर शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीएम दीक्षित, महामंत्री डॉ. रवि पटेल, उप सचिव शिवकुमार भोई, कार्यकारिणी सदस्य हीरामणि देवांगन, जिला अध्यक्ष अश्विनी पांडे, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अमितेश टेंगवार एवं हेमलाल वर्मा शामिल थे।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply