छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2024 मंे सम्मिलित होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 है। इस निर्धारित तिथि के पश्चात 01 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक 500 रूपए विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्रों में बिना विलंब शुल्क के 31 दिसम्बर 2023 तक जमा कर सकते हैं। अध्ययन केन्द्रों की सूची कार्यालयीन वेबसाईट https://www.sos.cg.nic.in/में उपलब्ध है।

इसके साथ ही राज्य कार्यालय की पोर्टल में जाकर छात्र इस वर्ष से ऑनलाईन प्रवेश आवेदन भर सकते हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों के अपलोड कर भुगतान कर सकते हैं। पूर्ण भरे हुए ऑनलाईन आवेदन फॉर्म एवं संलग्न दस्तावेजों का प्रिन्ट आउट ले जाकर अपने चयनित अध्ययन केन्द्र में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराए। दस्तावेज एवं शुल्क की पावती अध्ययन केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply