12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी। इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से शुरू होंगी। यह सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएंगी।

विस्तृत समय-सारणी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट  https://www.cgbse.nic.in/पर उपलब्ध है।12वीं बोर्ड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी टाईम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होगी, जबकि हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से 21 मार्च तक होंगी। इसी प्रकार शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से 12 मार्च तक होंगी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply