जामुल // जामुल से अहिवारा मार्ग खेदामार में मंगलवार रात में भीषण सड़क हादसा हुआ है l जिसमें तीन लोगों की मौत हुई, मिली जानकारी के अनुसार हाईवा टिप्पर ने स्विफ्ट कार को ठोकर मारी । कार में तीन लोग सवार थे । कार में सवार 1 पुरुष 2 महिला सवार थे, 2 लोगो की मौके पर मौत हो गई 1 बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई l घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची । बताया जा रहा है कि हाइवा टिप्पर को जामुल पुलिस ने जब्त कर लिया है । ड्राइवर घटना के तुरंत बाद फरहार हो गया, जिसे जामुल पुलिस तलाश कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में स्मृति नगर भिलाई निवासी 67 वर्षीय पी वेंकट रत्नम, 60 वर्षीय पत्नी श्यान्ति और श्यान्ति की बुजुर्ग माता 78 वर्षीय की मौत हुई है । तीनों के शव को भिलाई के लाल बहादुर सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया । घटना तब हुई जब बुजुर्ग दम्पत्ती सभी बेरला से अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे आंवला नवमी के अवसर पर उन्हें भोज के लिए आमंत्रित किया गया था l जो वापस घर को स्मृति नगर भिलाई लौट रहे थे ।
बुजुर्ग दंपती की बेटी पीडी नित्या जम्मू कश्मीर में IPS ऑफिसर हैं. लद्दाख में SSP हैं । बेटा मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं, IPS बेटी को इस हादसे की सूचना पड़ोसियों ने दी ।











