मोहन नगर थाना की टीम ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

शेयर करें

दुर्ग । दुर्ग शहर में लगातार बढ़ते गंभीर अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्यवाही कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है शनिवार को पुलिस टीम वारंटियों की पता तलाश क्रम में शंकर नगर उरला तरफ पहुंची थी कि एक वाहन स्कुटी में एक व्यक्ति आ रहा था जिसे रोककर पुछने पर आरोपी हडबड़ा गया सघन पूछताछ करने पर एवं मोटर सायकल चोरी की होने की अंदेशा पर कागजात पेश करने बोलने पर टाल मटोल कर संतोषप्रद जवाब नही दिया कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम अमित उर्फ कालू सूर्यवंशी पिता सूरज लाल सूर्यवंशी उम्र 20 साल साकिन शंकर नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला बताया तथा अपने पास रखे बिना नंबर एक्टिवा वाहन जिसे चोरी कर बेचने की फिराक में घुमना बताया तथा सख्ती से पूछताछ करने करने पर 01 एक्टिवा वाहन एवं 02 मोटर सायकल वाहन को शंकर नगर अपने घर में छुपाकर रखना बताया जिसकी बरामदगी हेतू गवाहन व हमराह स्टाफ के चोरी के माल को बरामद करने रवाना होकर उसके निशादेही शंकर नगर दुर्ग पहुचकर वहाँ आरोपी द्वारा निकाल कर पेश करने पर आरोपी के कब्जे से 01 एक बिना नंबर का एक्टिवा वाहन एवं 02 बिना नंबर का मोटर सायकल को पेश करने पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर समक्ष गवाहान सभी वाहन को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। जप्तशुदा मो.सा. चोरी का होना पाये जाने तथा मूल स्वामी की पता तलाश हेतु धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाता है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर स्टाफ उप निरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि. किरेन्द्र सिंह, आरक्षक अलाउद्दीन एवं नरेन्द्र सहारे की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
KWBD

  • Related Posts

    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें
    फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *