दुर्ग // आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत उतई मंडल के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल द्वारा आयोजित बाल मेला कार्यक्रम किया गया l जिसमे ललित चंद्राकर मुख्य रूप से सम्मिलित हुए l श्री चंद्राकर ने कहा की अपने बच्चों को शिक्षा का उपहार दें, उन्हें एक सुखमय कल और खुशियों का संसार दें। प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साह वर्धन और हौसला अफजाई की, साथ ही सभी के सफल और सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा , सोनू राजपूत, रूप नारायण शर्मा, चंदु देवांगन, रुपेश पारख , सतीश चंद्राकर जी, सोहन रिगरी , तुलूराम साहू, घनश्याम चंद्राकर, बैसाखु सिन्हा, शारदा साहू, मानसिंह भारती, राकेश देवांगन, वेदराम ठाकुर, होरीलाल साहू, भोजराम साहू, किरण देवांगन, मोनिका साहू , रेणुका सिन्हा, रोमेशवरी यादव, चम्पा साहू और गणमान्यजन उपस्थित रहे।











