गंदगी फैलाने और पॉलीथिन के उपयोग करने वाले दुकानदारों से 3000 रुपये जुर्माना वसूला

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गंदगी फैलाने वालों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद उपयोग परदुकानदारों से निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में नया बस स्टैंड पर छापामार कार्रवाई की जाकर संबंधितों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।

जिसके तहत शनिवार को 3000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में स्वच्छता टीम ने जोन क्रमांक 1 नया बस स्टैंड एवम जोन क्रमांक 2 इंदिरा मार्केट अंतर्गत वार्ड 46 एवं 45 बोरसी जॉन क्रमांक 3 के अंतर्गत सिकोला भाठा धमधा रोड मार्केट के अलावा अन्य स्थानों पर गंदगी फैलाने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाही की गई। इस मौके पर स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती, राजू सिंह, मनोहर शिंदे आदि मौजूद रहें। इसके अतिरिक्त नगर निगम ने शहर में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाही शुरू कर दी है। इस दौरान कचरा फैलाने वाले 6 दुकानदारों से 3000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

साथ ही पुनः कचरा फैलाए जाने पर दोगुना दंड वसूलने की चेतावनी दी गई। नगर निगम टीम सुबह जांच के लिए पहुंचे। शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिक निगम विशेष कदम उठा रहा है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। जिससे शहर की स्वच्छ छवि बने और सुंदर स्वच्छ दिखे। बता दे कि नगर निगम द्वारा लगातार शहर में गंदगी फैलाने वालों ओर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर नजर रखी हुई है।कार्रवाही के मौके पर टीम ने कहा दुकान के भीतर प्रतिबंधित प्लास्टिक पाये जाने पर कड़ी कार्रवाही करते हुए अधिक राशि तक का जुर्माना किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply