भवन की वास्तविक स्थिति का संपत्तिकर जमा करें। 30 नवम्बर तक 2 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए।

शेयर करें

भिलाई // निगम भिलाई क्षेत्र के आवासीय, व्यवसायिक एवं अन्य भवनों की जाॅच की जा रही है। भवन मालिक द्वारा भरे गये स्व विवरणी एवं जाॅच में मौके पर अंतर पाये जाते है तो संपत्तिकर की राशि पर दण्ड स्वरूप 5 गुना शास्ति राशि की वसूली की जायेगी।

निगम क्षेत्र के आवासीय, व्यवसायिक एवं अन्य भवनों से राजस्व वसूली हेतु एजेंसी को अधिकृत किया गया है, एजेंसी द्वारा संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जल कर, भू-भाटक, दुकान किराया वसूली का कार्य राजस्व वसूली ठेका प्राप्त एजेंसी श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। एजेंसी के प्रतिनिधि भवनों में पहुॅचकर निर्मित तलो की जाॅच कर रहे है। ताकि भवन मालिक द्वारा प्रस्तुत स्व विवरणी के साथ मिलान कर वास्तविक संपत्तिकर की गणना हो सके। भिलाई निगम क्षेत्र के सभी भवनों का जांच किया जा रहा है जिसकी शुरूआती जाॅच में भवनो एवं उसके भरे गये स्व विवरणी में भिन्नता पाई जा रही है। ऐसे प्रकरणो में भवन मालिक के उपर संपत्तिकर की राशि पर 5 गुना शास्ति राशि दण्ड स्वरूप देय होगा। भवन मालिक अंतर की राशि को निगम कोष में जमा कर अर्थदण्ड से बच सकते है।

आयुक्त रोहित व्यास ने निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि मालिको से अपील किये है कि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के देय संपत्तिकर राशि का एकमुस्त भुगतान कर 30 नवम्बर तक 2 प्रतिशत छूट का लाभ अवश्य उठाये।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply