गौरा गौरी की पूजा कर विधायक देवेंद्र ने लिया सोंटा, निभाई परम्परा और सब को दी दीपावली की बधाई

शेयर करें

भिलाई // दीपावली पर्व की पावन अवसर पर खुर्सीपार छावनी सहित भिलाई के कई इलाकों में गौरी गौरा पूजा का भी आयोजन किया गया। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भगवान गौरी गौरा की पूजा में शामिल हुए और विधिवत पूजा अर्चना के बाद उन्होंने सोंटा लेकर छत्तीसगढ़ी परंपरा का निर्माण किया। बैगा ने विधायक श्री यादव के हाथ मे सोंटा मारा। इस दौरान उन्होंने पूरे भिलाई वासियों को दीपावली के पावन पर्व की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान गौरव गौरी से भिलाई के सभी नागरिकों के सुख शांति और समृद्धि की हाथ जोड़कर प्रार्थना की।
इसके बाद वे जनता से बारी बारी से मिले। सब का कुशल क्षेम जाना। इस दौरान देवेंद्र यादव ने सभी को बताया कि हमारे कका हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली के दिन बड़ा ऐलान किया है।

देवेंद्र यादव पर विश्वास मतदाताओं ने खुलकर विश्वास जताया और कहा दोबारा देवेंद्र को ही बनाएंगे। प्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार बनाएंगे। विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब विधायक श्री यादव आम सभा लेना भी शुरू कर दिया है। बारी-बारी से हर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाल कर जनसंपर्क कर रहे हैं। भिलाई की जनता भी अपने परिवार सहित देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जता रही है और जनता खुलकर विधायक देवेंद्र यादव को फिर से अपना विधायक चुनने की बात कह रहे हैं।

आज प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव से एक मतदाता ने कहा कि इस बार आपको ही फिर से वोट देंगे। हमें आप जैसा जनप्रतिनिधि पहली बार मिला है, जो हमेशा जनता के बीच रहता है।
हर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली और आम सभा की। साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों मिले और कांग्रेस सरकार ने इन 5 साल में प्रदेश और प्रदेश की जनता के हित और विकास के लिए जो काम किया है। उसके बारे में बताए। विधायक श्री यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। हमेशा से भिलाई की जनता का प्रेम और आशीर्वाद मुझे मिलते रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी यह प्रेम और विश्वास आप लोग बनाएं रहेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply