मतदाता जागरुकता के लिए मीडिया संस्थान होंगे राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 से सम्मानित

शेयर करें

रायपुर // भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया सम्मान प्रदान करता है। राष्ट्रीय मीडिया सम्मान वर्ष 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि मीडिया संस्थान अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 हेतु मीडिया संस्थानों से चार श्रेणियों प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाईन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया में पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित किया गया है।

पुरस्कार पाने हेतु इच्छुक मीडिया संस्थान अपना आवेदन राजेश कुमार सिंह, अवर सचिव (संचार), भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली 110001 को उक्त समयावधि में प्रेषित कर सकते है। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन तथा अनुशंसाओं को आयोग द्वारा गठित निर्णायक मण्डल के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित संस्थानों को 25 जनवरी 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस में सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply