ज्योत विसर्जन दर्शन कर दुर्ग शहर की खुशहाली की मंगल कामना की भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने

शेयर करें

दुर्ग // भाजपा विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने आज दुर्ग शहर के चंडी माता मंदिर मे दर्शन कर, टप्पा तालाब एवं शतरूपा शीतला मंदिर मे स्थित तालाब में पहुंची ज्योत विसर्जन दर्शन कर दुर्ग शहर के खुशहाली की कामना करते हुए आम जनमानस से भेंट मुलाकात की

इस अवसर पर शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि मां आदिशक्ति जगदंबा के आराधना के महापर्व नवरात्रि के दौरान दुर्ग शहर में जो एक धार्मिक माहौल तैयार होता है वह देखने लायक होता है बरसों से हमारा दुर्ग के आस्था का केंद्र चंडी मंदिर, शीतला मंदिर और विभिन्न मंदिरों में माता के दर्शन को लोग पहुंचते हैं l

इस बार दुर्ग शहर के युवाओं ने भी दुर्ग मान बढ़ाते हुए एक साथ माता की भक्ति चुनरी यात्रा का आयोजन किया जिसमें लगभग 25 से अधिक समितियां ने हिस्सा लिया मैं आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा से दुर्ग शहर की खुशहाली की कामना करता हूं आशा करता हूं नवरात्रि में जिस तरह हम सभी छोटे बच्चों से लेकर हर उम्र के मातृ शक्तियों में माता का स्वरूप ढूंढते हैं इस आधार पर सभी आए और प्रण ले वे सुरक्षित रह सके |

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साथ में सम्मिलित रहे

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply