प्रेमप्रकाश पाण्डेय को भिलाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया

शेयर करें

भिलाई // प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय को भिलाई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के पश्चात आज भिलाई आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्साह से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया और आगामी विधानसभा चुनाव में भिलाई में एक बार पुनः विकास का कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान श्री पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उत्साहवर्धन किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिसमें भिलाई नगर से पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया गया। प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात श्री पाण्डेय के भिलाई आगमन पर आमजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा खुर्सीपार गेट, संगम चौक, जोन -3 तेलघानी नाका, श्रीराम चौक, गुरूद्वारा चौक, विश्वनाथ होटल, बीएसएनएल सेक्टर -2 चौक, सेक्टर -4 चौक, 7 मिलियन चौक, बेरोजगार चौक (सिविक सेंटर, ग्लोब चौक, स्टील क्लब चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। श्री पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए उत्साहवर्धन किया और भिलाई में कमल खिलाने एवं शिक्षाधानी की पहचान वापस दिलाने सभी से आह्वान किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास…

    और पढ़ें
    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply