प्रियंका गांधी यहां पीड़िता के घर क्यों नहीं जाती – चंद्रिका चंद्राकर

शेयर करें


दुर्ग // राजधानी रायपुर में एक नाबालिग युवती से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और महिला उत्पीडऩ के मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री चंद्रिका चंद्राकर ने सरकार और पुलिस की नीयत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जहां प्रियंका गांधी ने भाषण दिया उसी क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है, एक थानेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया लेकिन उत्तरप्रदेश में एक घटना होने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाली कांग्रेस की नेत्री ने भिलाई में पीड़िता की सुध नहीं ली। दुर्ग संभाग में लगातार महिलाओं के साथ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। भाजपा नेत्री चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के किसी पीड़िता के घर क्यों नहीं जाती हैं? मैं लडक़ी हूं लड़ सकती हूं का नारा केवल कुर्सी के लिए राजनीति करने के लिए है? यह तो स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रियंका जी को कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं के उत्थान की डींगे हांकते हैं और महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन करते हैं, लेकिन महिलाओं को सुरक्षा तक नहीं दे पा रहे। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग शहर सहित पूरे जिले में महिलाओं के साथ बलात्कार और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

प्रदेश में अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है और कांग्रेस के कुशासन के चलते छत्तीसगढ़ अब पूरी तरह अपराधगढ़ बन गया है और प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के राज में छत्तीसगढ़ ने अपराधगढ़ के नाम से अपनी पहचान बना ली है। प्रदेश की राजधानी से लेकर हर जिले, शहर, नगर और गांवों में लगातार अपराध बढ़ रहे। छत्तीसगढ़ में ऐसा एक दिन भी नहीं गुजर रहा है जब कोई आपराधिक घटनाएं घटित नहीं हो रही। जिस तरह घटनाएं घट रही है, इससे लोगों में डर पैदा हो चुका है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply