जामुल // स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत जामुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी सह नोडल अधिकारी जे.पी.बंजारे के निर्देशानुसार नगर पालिका परिसर में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का निरीक्षण स्वयं नगर पालिका अधिकारी ने किया। उन्होने सफाई मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होने कहा कि हमारे सफाई मित्र नगर पालिका परिवार के महत्वपूर्ण कडी है।
उनकी सुविधा, सुरक्षा व स्वास्थ्य की चिंता करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं टीम के कप्तान ईश्वर सिंह ठाकुर, उपअभियंता विनोद कनौजिया एवं एपीएम यशु परगनिहा, लेखापाल पुनीत वर्मा, सहायक ग्रेड-03 पुरूषोत्तम सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक मोहन वर्मा, खाद्य प्रभारी प्रकाश दास मानिकपुरी , सीमा गुप्ता (एनयुएलएम) पालिका के समस्त कर्मचारी आदि शामिल हुए। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शाहीन सिध्दिकी ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित सलाह दी। शिविर में डॉक्टर की सलाह कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।
शिविर को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला समंवयक गौरव केशरवानी एवं अन्य लोगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






