जब तक पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं होता, तब तक जारी रहेगा धरना : पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई // खुर्सीपार आईटीआई ग्राउण्ड में मलकीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज खुर्सीपार थाने के सामने धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि शांति का टापू आज अपराध का गढ़ बन गया है। जब तक पीड़ित परिवार अपनी मागों को लेकर संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक धरना जारी रहेगा। सिक्ख युवक की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने भी बंद का आह्वान करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सिक्ख पंचायत ने 24 घंटे के अंदर मांगें पूरी नहीं होने पर 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। मृतक गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भिलाई में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आज इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जहां पहले एक पीसीआर वाहन घूमने पर लोग डर के भाग जाते थे वहां आज रोजाना शाम खुले मैदान में मयखाने सज रहे हैं। भिलाई का कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार जब तक संतुष्ट नहीं होगा तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे। मामले में छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत की मांग है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। साथ ही आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही की जाये। इस धरने को छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने भी समर्थन देते हुए पूरे प्रदेश में 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, भाजपा ने भी इस बंद को समर्थन दिया है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply