जिला अस्पताल के जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के मानदेय में होगी वृद्धि

शेयर करें

दुर्ग // जिला चिकित्सालय दुर्ग के जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक आज टेलीमेडिसीन कक्ष में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला अस्पताल को सर्व-सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्ययोजनाओं पर सहमति दी गई। बैठक में विगत पालन प्रतिवेदन और समिति की आय-व्यय पर चर्चा की गई। इसी प्रकार जीवनदीप समिति के अंतर्गत समिति के कर्मचारियों के मानदेय कलेक्टर दर पर निर्धारित की गई।

जिला चिकित्सालय के एमपीएस-बी में स्थापित जनरेटर की ऑटो पैनल की मरम्मत तथा चिकित्सालय के द्वितीय फेस लाईन का केबल स्वीकृति निविदा दर पर क्रय प्रस्तावित की गई। चिकित्सालय के हमर लैब होल्ड स्टोरेज रूम निर्माण व आईसीयू के लिए हाई-फ्लो सक्शन मशीन क्रय,  ड्रायवर भर्ती, ओपीडी काउंटर बढ़ाने, आयुष्मान काउंटर में ऑपरेटर बढ़ाने, मरीजों के फीडबैक लेते रहने तथा वार्ड ब्वाय की प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, दुष्यंत देवांगन, प्रशांत डोंगावकर,सतीष खुराना, सीएमएचओ जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. अरूण साहू, डॉ. अखिलेश यादव और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply