पोषण माह-2023 : पोषण जागरूकता के लिए सात विभिन्न थीम पर आयोजित की जा रहीं गतिविधियां

शेयर करें

रायपुर // पोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन राज्य के सभी जिलों में किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रदेश की आंगनबाड़ियों में एक सितंबर से पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, जो 30 सितम्बर तक चलेगा। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान सात विभिन्न थीम संपूर्ण स्तनपान एवं ऊपरी आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाईफ अंतर्गत पोषण गतिविधियां, मेरी माटी मेरा देश, जनजातीय केन्द्रित पोषण संवेदना, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए दैनिक गतिविधियों का कैलेण्डर भी बनाया गया है।

राज्य स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह के साथ छत्तीसगढ़ में वजन त्यौहार की गतिविधियों का भी शुभारंभ किया गया है। वजन त्यौहार गतिविधियों के अंतर्गत प्रदेशभर में बच्चों की वृद्धि मापन पर सामुदायिक जागरूकता का काम किया जा रहा है। आंगनबाड़ियों में बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनका पोषण स्तर जांचकर अभिभावकों को उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वजन त्यौहार के दौरान लिए गए बच्चों के वजन सहित अन्य जानकारियों पोषण ट्रैकर एप्प में एंट्री भी किया जा रहा है। इसी तरह पोषण माह के दौरान सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, व्यंजन प्रदर्शन जैसे कई आयोजन पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में किए जाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। पोषण माह के दौरान स्कूलों में ऊपरी आहार पर कोलाज तैयार कराना, नारा लेखन, पोषण पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, ग्राम पंचायत स्तर पर नारा और दीवार लेखन, प्रभातफेरी, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों और शालाओं में पोषण वाटिका का विकास किया जाएगा। इसी तरह प्रदेशभर में पोषण जागरूकता और किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply