प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : 20 हजार 765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये राशि का हुआ अंतरण 

शेयर करें

रायपुर // अपर संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत दुर्ग जिले के क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत कुल 29,628 बीमा पालिसी में से 20,765 बीमा पालिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रूपये दावा भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल डिजिक्लैम माड्यूल के माध्यम से कृषकों के खाते में राशि अंतरित की गई है।

जिसमें से सफल दावा भुगतान 12 हजार 465 बीमा पालिसी धारक को 20 करोड़ 21 लाख 13 हजार 399 रूपये तथा 8 हजार 290 बीमा पालिसी धारकों को  14 करोड़ 17 लाख 53 हजार 783 रूपये भुगतान की कार्यवाही कृषकों के खाते में अंतरित किये जाने हेतु पुनः कार्यवाही की गई है। इस तरह शेष 10 बीमा पॉलिसी धारक कृषकों को 01 लाख 38 हजार 35 रूपये की दावा भुगतान राशि असफल हुई है। प्रावधान अनुसार क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा कृषकों के असफल दावा भुगतान पर दावा राशि अंतरित किये जाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply