आवेदन करते ही आवेदकों को बतानी होगी सीमांकन की तिथि 

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व रिसाली नगर निगम आयुक्त आशीष देवांगन के साथ एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री मीणा ने राजस्व अधिकारियों को कहा कि सीमांकन के आवेदन प्राप्त होते ही सीमांकन कराने की निर्धारित तिथि भी अंकित होना चाहिए। साथ ही निर्धारित तिथि से आवेदक को सूचित करें, जिससे आवेदक को सीमांकन के संबंध में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सीमांकन के निराकृत व अनिराकृत प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ साफ्टवेयर में अपडेट करने को कहा। इस दौरान उन्होंने समय सीमा से बाहर विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने को कहा। उन्होंने राजस्व निरीक्षक की मदद से सीमांकन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने को कहा।

कलेक्टर श्री मीणा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बतांकन , डायवर्सन की समीक्षा की। भू-अर्जन के संबंध में अधिकारी ने बताया कि दुर्ग, धमधा एवं पाटन में कुल लंबित प्रकरण 30 हैं, जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिए जाएंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply