महापौर परिषद से विभिन्न विकास कार्यो के लिए मिली स्वीकृति

शेयर करें

भिलाई // भिलाई निगम के शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र में 1984 में जारी पटटा का नवीनीकरण तथा अन्य क्षेत्र की भूमि पर काबिज झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगो को राजीव गांधी आश्रय योजना के लंबित पटटा प्रदान किये जाने हेतु सामान्य सभा के माध्यम से शासन को भेजे जाने का तथा सी.सी.रोड एवं मंच निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में खुर्सीपार क्षेत्र के शिवाजी नगर एवं निगम क्षेत्र की अन्य भूमि पर काबिज रहकर झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगो को राजीव गांधी आश्रय योजना के लंबित पटटा प्रदान करने तथा 1984 में जारी पटटा का नवीनीकरण के प्रकरणों को तैयार कर सामान्य सभा के माध्यम से शासन को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार कोहका एवं कुरूद क्षेत्र के मछली पालन हेतु दिये गये तालाबों को निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वार्ड 65 सेक्टर 10 सड़क 18 में अधोसंरचना मद से मंच निर्माण, वार्ड 70 हुड़को के पिछे वाले रोड को 14वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि से सी.सी. रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्राकर, केशव चैबे, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, श्रीमती मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मीरा बंजारे उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply