बरसते पानी में सड़क पर गड्ढे को लेकर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी, भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व और भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू की उपस्तिथि में आज शास्त्रीनगर वार्ड के साक्षरता चौक, जीई रोड से बीएम शाह अस्पताल जाने वाली सड़क जो की विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है! बारिश के पानी से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे तालाब का रूप ले चुके है! मरीजों, आम राहगीर और निवासरत लोगो को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ता है l

बरसते पानी में भाजयुमो ने आंदोलन जारी रखा, अधिकारी ने आकर ज्ञापन लिया और 7 दिन का समय दिया की सड़क बनना शुरू होगा l बीएम शाह अस्पताल के सामने और स्पर्श अस्पताल से साक्षरता चौक, जीई रोड जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत जर्जर बनी हुई है l

जिसे लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने पानी भरे गड्ढे में बैठकर पौधारोपण कर, नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया l युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया की मुख्य मार्ग पर अस्पताल के सामने की सड़क की हालत वर्षो से खराब होना यह निगम प्रशासन की उदासीनता और भाजपा पार्षद से द्वेषपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है l 3 माह पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र का जन्म भी बीएम शाह अस्पताल में हुआ था l उनका भी इस सड़क से आवागमन कई बार हुआ था, उसके बाद भी संज्ञान नही लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है l

पूर्व में भी जोन आयुक्त और अन्य अधिकारियों को भाजपा, युवा मोर्चा और वार्ड पार्षद के द्वारा ध्यानाकर्षण कराया गया है, किंतु निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है, जनता की परेशानियों से इन्हे कोई सरोकार नहीं है l आज जब तक अधिकारी नहीं आयेंगे हम गड्ढे युक्त सड़क से नही उठेंगे, बैठे रहकर प्रदर्शन आंदोलन करेंगे l

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया की सात दिन का समय जोन आयुक्त ने दिया है की सड़क बनना आरंभ हो जायेगा, अगर ऐसा नही होगा तो भाजपा, युवा मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा l

पार्षद लक्ष्मी साहू ने बताया की शास्त्रीनगर वार्ड को उपेक्षित रखा जाता है, द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जाता है, मैं जनता की सुविधा के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार हूं l

आज के आंदोलन में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह, भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, प्रमिला दुबे, भारती बेन, सरोज सिंह, श्वेता देवी, रूबी देवी,भगवती साव, कंचन सोनी, संजय जायसवाल, धर्मेन्द्र पांडेय, अखिलेश सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोनिश काले, प्रचार मंत्री राहुल झा, सोशल मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, पियूष अग्निहोत्री, कृष्णा द्विवेदी, उग्रसेन सिंह, मंडल महामंत्री द्वय तरुण धकेता, आशुतोष तिवारी, प्रेम शंकर पासवान, मेहुल ठाकुर, मनीष चौधरी, अभिषेक पाण्डेय, केशव पासवान, विक्की यादव, श्रवण साव, अजय वर्मा, मनोज साव, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार साहू, उमेश साहू, विजय चौहान, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply