भारत बायोटेक ने जारी किए COVAXIN के तीसरे चरण के Trial के Result, Delta वेरिएंट के खिलाफ भी 65.2% असरदार

शेयर करें

नई दिल्‍लीl भारतीय कोविड वैक्‍सीन को लेकर एक बड़ी खबर आई है. भारत बायोटेक ने अपनी कोविड वैक्‍सीन COVAXIN के तीसरे चरण के ट्रायल (Third Phase Trial) के नतीजे अधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं. इनके मुताबिक COVAXIN को कोरोना के खिलाफ 77.8% प्रभावी पाया गया है. वहीं खतरनाक डेल्‍टा वेरिएंट के खिलाफ यह 65.2% असरदार है. तीसरे चरण के ट्रायल में कुल 24,419 लोगों को शामिल किया था जिसमे से 12,221 लोगों को असली वैक्सीन के दोनों डोज दिए गए थे और 12,198 लोगों को प्लेसिबो दी गई थीं.कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण के शिकार हुए लोगों की बात करें तो कोवैक्‍सीन इसके खिलाफ 93.4% प्रभावी पाया गया है. कंपनी ने अधिकारिक नतीजे जारी करते हुए बताया कि तीसरे चरण के ट्रायल में भाग लेने वाले 16,973 लोगों को दोनों डोज (असली वैक्सीन या प्लेसिबो) देने के बाद कम से कम 2 हफ्तों तक उनकी सेहत पर नजर रखी गई. इस फॉलोअप में पाया गया कि 130 वॉलंटियर्स को कोविड संक्रमण हुआ, उसमें से 24 लोग ऐसे थे जिन्हें असली वैक्‍सीन के दोनों डोज लगने के बाद COVID हुआ था, वहीं 124 वॉलंटियर्स को प्लेसिबो लगने के बाद कोविड हुआ था. इसी तरह COVID का गम्भीर संक्रमण जिन 16 वॉलंटियर्स में देखा गया, उनमें से केवल 1 को असली वैक्सीन के दोनों डोज दिए गए थे और बाकी 15 को प्लेसिबो दिया गया था. इस ट्रायल में यह भी पाया गया कि 60 साल से ऊपर के लोगों पर कोवैक्‍सीन 67.8% प्रभावी है और 60 साल से कम उम्र के लोगों पर 79.4% प्रभावी हैl(साभार जी न्यूज)

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *