दुर्ग // दुर्ग जिला भाजपा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आगामी दिनों आयोजित होने वाले मिलेट फूड, आनंद मेला, सावन महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत उपस्थित रहे
इस अवसर पर दुर्ग जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि लगातार पार्टी के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है एक पारस्परिक रूप से आपसी परिवारिक माहौल तय हो सके कुछ उद्देश्य को लेकर मिलेट फूड, सावन महोत्सव एवं आनंद मेला का आयोजन किया जाना है महिला मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के परिवार जन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सके ताकि एक आपसी परिचय हो इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज हम सभी यहां पर एकत्रित हुए हैं सभी को जो दायित्व प्रदान होगा उसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करेंगे l
बैठक का संचालन जिला महामंत्री जय श्री राजपूत ने किया एवं आभार आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष अहिल्या यादव, नीतू श्रीवास्तव, रेखा यादव, कोषाध्यक्ष मंजू पांडेय, मंत्री बिंदु सिंह, भुवाल मंडल अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार, झरना वर्मा, शीतल जांगिड़, रोशनी साहू, मंडल महामंत्री प्रीति साहू, चंद्रिका रानू साहू, ममता देवांगन, साधना चौधरी, योगिता शर्मा, लता ठाकुर, हेमलता साहू, श्वेता मानिकपुरी, सीमा मिश्रा, धनेश्वरी देशमुख, शालिनी दिल्लीवार, प्रिया ठाकरे, संतोषी साहू, ज्योति यादव, आदित्य खरिया, विमला कामरे उपस्तिथ रहे l






