अवैध प्लाटिंग पर करें शीघ्र कार्यवाही

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज राजस्व एवं नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व रिसाली नगर निगम आयुक्त श्री आशीष देवांगन के साथ एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री मीणा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बताकन , डायवर्सन की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने को कहा।

कलेक्टर श्री मीणा ने अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत कार्यवाही करें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों की जानकारी ली। इस पर नगर पालिक निगम आयुक्त ने बताया कि दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रगतिरत है और अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर ने नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत रोड मरम्मत की जानकारी ली। बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए बाजार स्थल में पार्किंग व्यवस्था, शौचालय एवं सीसी टी.वी. कैमरा एवं प्रकाश की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वृक्षारोपण का कार्य शीघ्र पूर्ण करें–

नगरीय निकाय में वृक्षारोपण हेतु ट्री गार्ड एवं पौधे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि शहर को हरा-भरा करने के लिए सभी मुख्य मार्ग, शासकीय बिल्डिंग , मार्केट, दुकानों, कॉलोनियों एवं घर-घर में सभी खाली जगहों में पौधे लगाए जाएंगे। जगह के हिसाब से कन्हेर, बोगनविलिया के छोटे, फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाते हुए वृक्षारोपण के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शासकीय भवनों के बाहर बोगनविलिया लगाने के निर्देश दिए। दुर्ग नगर निगम ने वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वन होम वन ट्री अभियान शुरू किया है, जिसके अंतर्गत निगम द्वारा निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराया जा रहा है। वेंडिंग जोन के कार्याे की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने वेंडिंग जोन के आसपास छोटे-छोटे पौधे लगाने को कहा। साथ ही उन्होंने मोर मकान मोर आस, मोर मकान मोर चिन्हारी में प्रगतिरत आवासों की जानकारी ली।

निर्वाचन की समीक्षा
कलेक्टर ने अधिकारियों से निर्वाचन कार्याे के संबंध में चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए जिले में थर्ड जेंडर, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य मतदाताओं को निर्वाचन नामावली में शीघ्र जोड़ने को कहा। मतदाताओं का सत्यापन से संबंधित एवं मतदान केन्द्र में रेम्प, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु मतदाताओं का सत्यापन करने को कहा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply