जामुल // नगर पालिका परिषद वार्ड 17 शिवपुरी जामुल मे विकास कार्यो को गति देते हुवे नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर एवं वार्ड पार्षद दुर्गा बाई वैष्णव पूर्व पार्षद एवं युवा नेता युवराज वैष्णव तथा वार्ड वासियों के द्वारा भूमिपुजन कर एवं नारियल तोडाकर किया गया l 5 लाख रूपये की लागत से वार्ड 17 मे 150मीटर लम्बी रोड निमार्ण की जाएगी l
वार्ड के कामों के प्रति पार्षद दुर्गा वैष्णव लगातार दृढ़ता के साथ वार्ड को सुंदर बनाने काम कर रही विकास कार्यों की सूची मे एक और पक्ति जुड़ गया l चुकी पूर्व पार्षद युवराज वैष्णव की दूरदर्शिता और विकास के मुलभुत ढाचे के लिए व्यवस्थित रूप से विकास कार्यो की ढाँचा निर्माण कर दिया था जिसके कारण वार्ड 17 मे विकास कार्यों मे तेजी लोगो को दिखने लगा है l
वार्ड 17 मे विकास कार्यों के लिए विधायक एवं मंत्री रुद्रगुरु एवं नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा भी जामुल नगर के विकास के लिए हरसम्भव प्रयास किये जा रहे है भूमि पूजन के कार्यक्रम मे नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, पार्षद दुर्गा वैष्णव, पूर्व पार्षद युवराज वैष्णव, लवली सिंह, नंद कुमार साहू, अमृत ठाकुर, कुमारी निषाद, रेखा वर्मा, रामवतार जयसवाल, धनेश जंघेल, ह्रदय साहू, कुम्भ बाई, सागर साहू, रमेश साहू अन्य नागरिकगण उपष्ठित थे l






