पूर्व महापौर एवं विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को अंतिम विदाई देने महापौर नीरज पाल हुए शामिल

शेयर करें

भिलाई //पूर्व महापौर एवं वैशाली नगर विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की अंतिम विदाई में महापौर नीरज पाल शामिल हुए और पूरे समय उनके शोक संतृप्त क्षण में मौजूद रहे। उन्होंने पार्थिव शरीर को कांधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। महापौर ने अंतिम दर्शन के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गौरतलब है कि रामकृष्ण केयर अस्पताल में विद्यारतन भसीन का निधन हो गया है। आज रामनगर मुक्तिधाम में उन्हें मुखाग्नि दी गई। वर्ष 2005-06 में स्वर्गीय भसीन नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर रह चुके हैं तथा वर्ष 2013 और 2018 में विधायक रहे हैं। सरल और स्वच्छ छवि के लिए भसीन जाने जाते थे।

महापौर नीरज पाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से भिलाई को गहरी क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत भसीन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

  • Related Posts

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन…

    और पढ़ें
    जनजातीय गरिमा उत्सव : प्रदेशभर में ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान शुरू
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आधारित अभियान का आज प्रदेश स्तर पर शुभारंभ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *