मुख्यमंत्री ने पूरा किया नन्हीं वर्षा से किया अपना वायदा

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की। वर्षा के पिता मुकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो श्रवण  बाधित है और उसे इलाज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल ही वर्षा के उचित इलाज कराने का निर्देश दिया था।

हल्दीबाड़ी, चिरमिरी की रहने वाली वर्षा के इलाज के लिए काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किये जाने की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में वर्षा को भर्ती कराया गया। एम्स के कुशल चिकित्सकों के हाथों वर्षा का सफल काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किया गया है । इस सर्जरी के बाद अब वर्षा पूरी तरीके से सुन पायेगी। वर्षा की सफल सर्जरी के बाद उसके पिता मुकेश मिश्रा एवं अन्य परिजनों द्वारा अत्यंत खुशी एवं संतोष के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन…

    और पढ़ें
    जनजातीय गरिमा उत्सव : प्रदेशभर में ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान शुरू
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत ’जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आधारित अभियान का आज प्रदेश स्तर पर शुभारंभ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *