सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण हेतु पात्र परीक्षार्थियों की सूची के सम्बंध में

शेयर करें

रायपुर // पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्र. – पुमु /प्रशासन/ ए-15 (भर्ती-नामांकन)/M.1156/2023/नवा रायपुर, दिनांक 24.04.2023 के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर व्यापम द्वारा सूबेदार/उपनिरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 26, 27 एवं 29 मई 2023 को किया गया ।

    उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइटvyapam.cgstate.gov.inपर दिनांक 05-06-2023 को प्रदर्शित किया गया तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण हेतु पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की वेबसाइटwww.cgpolice.gov.in  की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 18 जुलाई 2023 से में आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत समय-सारिणी पृथक से जारी की जाएगी। रायपुर अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 05 जुलाई 2023 के उपरांत पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली चयन उपरांत नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश/निर्णय के अध्यधीन होंगी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply