बोरसी मुक्तिधाम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

शेयर करें

“जीना है ,तो वृक्ष लगाएं” अभियान

दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्म दिवस के अवसर पर बोरसी मुक्तिधाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था l
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जितेंद्र साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग व विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय साहू व गुलशन साहू , अभिषेक टंडन उपस्थित हुए l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में युवाओं से अपील की वर्तमान समय में, कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव को देखते हुए हम सभी को जन्म दिवस, विवाह के वर्षगांठ, पूर्वजों की स्मृति में या अन्य शुभ अवसरों को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए lताकि लोगों को प्रचुर मात्रा में शुद्ध वायु प्राप्त हो सके l साहू ने कहा कि आज अमित साहू के जन्म दिवस के अवसर पर संपूर्ण राज्य में, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है lउन्होंने युवा भारत जिला दुर्ग संगठन द्वारा चलाए जा रहे, वृक्षारोपण अभियान की सराहना की lइस कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा पीपल का वृक्ष लगाया गया एवं चाणक्य साहू ने भी अपने स्वर्गीय भ्राता शंकर लाल साहू स्मृति में भी जामुन पौधारोपण किया l
कार्यक्रम का संचालन प्रशांत साहू व आभार प्रदर्शन नरोत्तम साहू शिक्षक द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में खिलेंद्र कुमार साहू युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित थे l

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष और छत्तीसगढ़ को मिली सौगातें – केदार कश्यप
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने जा रहे हैं जिसे लेकर दुर्ग संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन दुर्ग के…

    और पढ़ें
    तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहकर पेड़ में फंसे युवक को उतई डायल-112 टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *