सुपेला चौक से गदा चौक तक ट्रैफिक क्लियर कराने तथा दुकानों को व्यवस्थित कराने एक बार फिर निगम ने छेड़ा अभियान,

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सुपेला चौक से लेकर गदा चौक तक एक बार फिर ट्रैफिक क्लियर करने निगम ने अभियान चलाया है। संडे मार्केट लगने के ठीक पूर्व शनिवार को यह कार्रवाई की गई है। रविवार को भी दुकानों को व्यवस्थित कराने के लिए निगम की टीम मौजूद रहेगी। सुपेला चौक में आज निगम की जोन क्रमांक एक नेहरू नगर की टीम तथा जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक क्लियर कराने के लिए रोड किनारे चुना मार्किंग करते हुए सभी ठेले एवं दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए चुना मार्किंग के भीतर दुकान लगाने की समझाइश देते हुए दुकानों एवं ठेलो को निर्धारित दायरे के भीतर करवाया।

इससे पूर्व सुपेला से लेकर गदा चौक में व्यापारियों को पहले ही चुना लाइन के भीतर दुकान लगाने की समझाइश दी जा चुकी थी। आज संयुक्त रूप से दोपहर 3 बजे लोक निर्माण विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं राजस्व विभाग की टीम ने दुकानों को चुना लाइन के भीतर करवाया। इधर व्यापारियों ने भी दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए चुना लाइन के भीतर दुकान लगाने निगम का सहयोग किया। परंतु फिर भी सहयोग नहीं करने वाले और नहीं मानने वालों पर जुर्माना की भी कार्यवाही की गई। 5 व्यापारियों से लगभग 11000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया तथा उन्हें भी निर्धारित दायरे के भीतर दुकान लगाने की समझाइश देते हुए दुकानों को चुना लाइन के भीतर करवाया गया। गौरतलब है कि सुपेला में रविवार को बड़ा मार्केट लगता है और इस मार्केट में काफी भीड़ होती है।

परंतु अव्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने तथा सड़कों पर दुकान लगाने के कारण ट्रैफिक समस्या उत्पन्न होती है और वाहनों को भी यहां से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों को भी जाने में अत्यधिक समय लगता है और एंबुलेंस आदि वाहन को निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भीड़ होने के कारण दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है जिसको देखते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आज जोन आयुक्त राजेंद्र नायक के साथ कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, सहायक अभियंता आर एस राजपूत, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू व जे पी तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना के द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ सुपेला से लेकर गदा चौक का निरीक्षण करते हुए दुकानों को व्यवस्थित कराने का काम किया गया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply